मेहरमा थाने में पेट्रोल टंकी के पास शव बरामद

साहिबगंज (फाइल फोटो)
मृतक के परिजनों से पूछताछ की.
साहिबगंज. मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया-मंडरो मुख्य सड़क स्थित पेट्रोल टंकी के पास शुक्रवार देर शाम खेत से युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान बड़ी भगैया गांव निवासी सुखड़ु मंडल के पुत्र प्रवीण मंडल (25) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व भागलपुर जिला के नाथनगर में हुई थी. शव की पहचान मृतक के भाई मुकेश कुमार ने की. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल टंकी के आसपास रोजाना शराबियों का जमावड़ा लगता है. अत्यधिक शराब सेवन ही मौत का कारण हो सकता है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. इधर, मेहरमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. मृतक के परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




