13 अगस्त को शहीद चौक से निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा : अनंत ओझा

Updated:
विज्ञापन
13 अगस्त को शहीद चौक से निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा : अनंत ओझा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक के समीप समापन होगा

विज्ञापन

साहिबगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा को लेकर गुरुवार की संध्या छह बजे भाजपा साहिबगंज नगर मंडल की बैठक पूर्व विधायक अनंत ओझा के स्वामी विवेकानंद चौक स्थित कार्यालय में हुई. इसका नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पटेल ने किया. निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त बुधवार की सुबह 10 बजे शहीद चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जायेगी, जो की नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक के समीप समापन होगा. इस कार्यक्रम में नगरवासियों से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने राष्ट्र भक्ति को दर्शायें. बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, जयप्रकाश सिन्हा, चांदनी देवी, विनोद चौधरी, मनोज तांती, पंकज चौधरी, संतोष चौधरी, गौतम पंडित, डब्लू ओझा, अरविंदो बोस, रितेश यादव, मोहन मोदी, अनंत सिन्हा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola