बरहेट में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनायी लक्खी पूजा

Updated:
विज्ञापन
बरहेट में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनायी लक्खी पूजा

क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बंगाली समुदाय ने श्रद्धा भाव के साथ मां लक्खी की पूजा-अर्चना की. रक्सी, रांगा, बरहेट, सिमलढाब सहित अन्य स्थानों में पूजा को लेकर चहल-पहल दिखी. महिला उपवास पर रहीं तथा मंदिर में फल, नारियल का लड्डू, खिचड़ी आदि का भोग लगाया. कमेटी के सचिव सुनील सेन ने बताया ���ि दुर्गापूजा के बाद यह पूजा मनायी जाती है. लक्खी पूजा का बंगाली समुदाय के लोगों में विशेष महत्व है. शरद पूर्णिमा के दिन मनायी जाने वाली यह पूजा मां लक्खी को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्खी पृथ्वी में विचरण करती है. उनकी पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola