सब्जी मंडी दुर्गा मंदिर समिति ने 200 दिव्यांगों के बीच बांटे कंबल

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 07 Dec 2025 5:19 PM

विज्ञापन

बारहरवा नगर पंचायत के कुशवाहा टोला में आरबी पैलेस में रविवार को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा मुख्य अतिथि थे। समिति के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, महासचिव अमित भारती, सचिव संजीव कुमार गुप्ता एवं संयोजक कमल आर्या ने साथ मिलकर 200 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। साथ ही दिव्यांगों को भोजन भी कराया गया। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। जया देवी सहित अन्य समिति सदस्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में रविवार को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पुरानी धर्मशाला सब्जी मंडी द्वारा झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण किया गया. इसमें अतिथि के रूप में बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा मौजूद रहे. समिति द्वारा अतिथि का स्वागत पौधा देकर, शॉल ओढ़कर किया गया. इसके बाद पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, महासचिव अमित भारती, सचिव संजीव कुमार गुप्ता एवं संयोजक कमल आर्या के द्वारा 200 दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरित किया गया. समिति के सचिव संजीव उर्फ विक्की गुप्ता ने बताया कि, कंबल वितरण के साथ ही दिव्यांगों को भोजन भी कराया गया. मौके पर जया देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola