पारा 44 डिग्री पार, चिलचिलाती धूप व बेतहाशा गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 8:17 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन

साहिबगंज. जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें और बाजार सूने पड़ जा रहे हैं.जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं.तेज धूप के कारण रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों, दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी का एहसास हो रहा है. गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर आवाजाही कम हो गई है. दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है. गन्ने का रस, खीरा और नींबू पानी बना राहत का सहारा तपती धूप और लू से बचने के लिए लोग देसी उपायों का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में गन्ने का रस, खीरा, तरबूज, नारियल पानी और नींबू पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है.राहगीर लगातार पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश कर रहे हैं.कई लोग सिर पर गमछा और टोपी बांधकर घर से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है. पिछले पांच दिनों का अधिकतम तापमान. तिथि- तापमान 29 मई- 40°C 30 मई-41°C 31 मई-42°C 1 जून-39°C 02 जून-44.5°C

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola