टोटो चालक ने तहसीलदार पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सोमवार को बट्टी वसूली को लेकर हुए विवाद में बट्टी तहसीलदार द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के बिचला टोला कॉलेज रोड निवासी मोहम्मद सिराज के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलमान पर सोमवार को बट्टी वसूली को लेकर हुए विवाद में बट्टी तहसीलदार द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घायलावस्था में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया. घायल मोहम्मद सलमान ने बताया कि वह अपना टोटो ठीक करवा कर परीक्षण के लिए चला रहा था कि तभी स्टेशन चौक के समीप बट्टी तहसीलदार ने उसे रोक लिया. तहसीलदार ने जबरन बट्टी की मांग की. सलमान ने जब यह कहा कि वह दिनभर टोटो नहीं चला रहा था बल्कि उसकी मरम्मत करवा रहा था, तो तहसीलदार ने उसकी एक न सुनी. सलमान के अनुसार, बट्टी नहीं देने पर तहसीलदार ने नुकीली चाबी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola