ePaper

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर पांच प्रमुख आयामों व चार कार्य चरणों की दी जानकारी

Updated at : 15 Oct 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कार्य संचालन की तकनीकी जानकारी भी दी गयी

विज्ञापन

साहिबगंज उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पुलिस लाइन, साहिबगंज के सभागार में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने की. बैठक में राज्य स्तरीय समन्वयक मनोज कुमार ने कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों और उसके पांच प्रमुख आयामों एफएलएन, क्रिटिकल लाइफ स्किल, बेसिक एजुकेशन, वोकेशनल स्किल डेवलपमेंट और सतत शिक्षा पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यक्रम की प्राप्ति हेतु निर्धारित चार चरणों सर्वेक्षण एवं पंजीकरण, टैगिंग एवं बैचिंग, जन चेतना केंद्र और प्रमाणीकरण के कार्यान्वयन प्रक्रिया को भी समझाया. बैठक में संबंधित ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से कार्य संचालन की तकनीकी जानकारी भी दी गयी. इस अवसर पर सभी प्रखंडों से आये प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी एवं मिड-डे मील डाटा एंट्री ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बरहेट उर्मिला हांसदा एवं राज्य समन्वयक मनोज कुमार का पौधा देकर स्वागत करते हुए की गयी. इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. दुर्गानंद झा (जिला शिक्षा पदाधिकारी), कुमार हर्ष (जिला शिक्षा अधीक्षक), उर्मिला हांसदा (क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बरहेट), मनोज कुमार (राज्य समन्वयक), तरुण कुमार घाटी (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी), रॉबिन चंद्र मंडल (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, राजमहल), मोहम्मद एहसान अहमद (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी), राजेश्वरी प्रसाद सिंहा, अटल बिहारी भगत, कुणाल किशोर (बीपीओ), माखनलाल यादव, राजेश कुमार, इंतेखाब आलम, बीआरपी सहित सभी प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी और एमडीएम डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola