ePaper

तालझारी ने बरहरवा व राजमहल ने उधवा को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Updated at : 04 Jul 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
तालझारी ने बरहरवा व राजमहल ने उधवा को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गये कई मैच

विज्ञापन

साहिबगंज. जैक द्वारा आयोजित जिलास्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट सिदो-कान्हू स्टेडियम में दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-15 बालक वर्ग में पहला मैच उधवा और बोरियो के बीच खेला गया. इसमें उधवा ने 4-0 से बोरियो को पराजित किया. दूसरे मैच में राजमहल ने बरहेट को 3-0 से, तालझारी ने पतना को 5-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया. क्वार्टर फाइनल में उधवा ने मंडरो को 2-0 से, फिर बरहरवा ने साहिबगंज को 4-0 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया. पहले सेमीफाइनल में तालझारी ने बरहरवा को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे सेमीफाइनल में राजमहल ने उधवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच में धमाकेदार प्रदर्शन और कड़े संघर्ष में राजमहल ने तालझारी को 5-0 से हराकर प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइ कर लिया. समापन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बोदी सिंहा, संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान कर हौसला बढ़ाया. प्रतियोगिता को सफल और सुचारू रूप से कराने में एपीओ शबनम तबस्सुम, जिले के शारीरिक शिक्षकों के अथक प्रयास रहा. शनिवार को अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी. मौके पर शारीरिक शिक्षक बीरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, सुनील किस्कू, बमबम कुमार, विजय भान सिंह, रमेश मौर्य, लूसी किस्कू, नवनीत कुमार, दीपक सिंह, खुर्शीद अलम, नीतीश कुमार दास, पौलूस सोरेन, अरुण दास, सोनेलाल मंडल समेत मैच रेफरी कमरुल होदा, मनोज राम, बिनोद साह, शेखर वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola