नप के टैक्स पर 5% छूट, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10% तक लाभ
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 01 Jun 2026 11:06 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
10 अप्रैल से 30 जून तक विशेष अभियान, 30 मई तक 85 लाख रुपये राजस्व की वसूली
साहिबगंज
नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में लंबित होल्डिंग टैक्स समेत अन्य करों की वसूली को लेकर विशेष छूट अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान करनेवाले उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पांच प्रतिशत विशेष छूट का प्रावधान किया गया है. ऐसे में वरिष्ठ नागरिक यदि ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो उन्हें कुल 10 प्रतिशत तक का लाभ मिल सकता है. नगर परिषद की पहल का लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं. छूट योजना के कारण करदाताओं में भुगतान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. वहीं नगर परिषद को भी बकाया राजस्व की वसूली में सफलता मिल रही है. जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत 30 मई तक करीब 85 लाख रुपये राजस्व की वसूली की जा चुकी है. नगर परिषद का मानना है कि यह योजना जनता और विभाग दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. एक ओर करदाताओं को आर्थिक राहत मिल रही है. वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के राजस्व संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है.
कहते हैं नगर परिषद अध्यक्षनगर परिषद का निर्णय पूरी तरह जनहित में है. इससे आमलोगों को आर्थिक लाभ मिल रहा है. विभाग की लंबित राशि की वसूली भी हो रही है, उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नगर परिषद के लिए सकारात्मक पहल साबित हुई है.
रामनाथ पासवान, अध्यक्ष, नगर परिषद, साहिबगंज
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी टैक्स भुगतान पर दी जा रही छूट का लाभ विभाग को स्पष्ट रूप से मिल रहा है, उन्होंने उम्मीद जतायी कि 30 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान राजस्व संग्रह में और अधिक बढ़ोतरी होगी. अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठायेंगे. अभिषेक कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










