12 साल पुराने केसों की फिर खुली फाइल, सितंबर से अबतक 45 लोग काेर्ट में कराये गये प्रस्तुत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

फरार आरोपी, मृत गवाह और अधूरी जांच पर नजर, एसपी ने थाना प्रभारियों से ली जानकारी

विज्ञापन

साहिबगंज

सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित सभागार में एसपी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले भर के एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान एसपी ने लगभग 12 वर्ष पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों, गवाहों के बयान, वादी की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल की. सभी थाना प्रभारियों से केस की वर्तमान स्थिति और निष्पादन को लेकर विस्तृत जानकारी ली गयी. सूत्रों के अनुसार सितंबर माह से अब तक जिले में लगभग 45 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. इनमें कई पुराने मामलों के फरार आरोपी और गवाह शामिल हैं. इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे लोग जो लंबे समय से जिले से बाहर रह रहे थे, उनसे भी एसपी के निर्देश पर संपर्क स्थापित किया गया. पुराने मामलों से जुड़े आठ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनके मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं. मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी कि एसपी के निर्देश पर पुराने मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. पिछले एक माह में लगभग 45 मामलों का निष्पादन किया गया है. यह अभियान न्यायिक प्रक्रिया को गति देने और लंबित मामलों को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola