स्टेशन परिसर में शराब पी रहे लोगों को रेल पुलिस ने खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

दुकानदारों ने राहत की सांस ली

विज्ञापन

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल के अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में बारातियों और अन्य लोगों द्वारा शराब सेवन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, कुछ लोग स्टेशन परिसर को सुरक्षित स्थान समझकर खुलेआम शराब पी रहे थे. नव नियुक्त जीआरपी प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने टीम के साथ मौके पर पहुँचकर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा और सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन यात्रियों की आवाजाही का मुख्य केंद्र है, जहां महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिक लगातार आते-जाते रहते हैं. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में यात्रियों से दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नगर थाना पुलिस ने भी स्टेशन के बाहर सड़क किनारे शराब पी रहे युवकों को हटाया और उनसे पूछताछ की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर एक सार्वजनिक स्थान है, जहां नशा करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और भविष्य में ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय यात्रियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola