सदर अस्पताल परिसर से हटाये गये दुकानदारों ने बस स्टैंड परिसर में की दुकान लगवाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

अतिक्रमण हटाने के बाद 11 दुकानदारों ने डीसी से लगायी पुनर्वास की गुहार

विज्ञापन

साहिबगंज

साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर में कई वर्षों से संचालित मेडिकल हॉल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की 11 दुकानों को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गुरुवार को जेसीबी से हटा दिया गया. शुक्रवार को प्रभावित दुकानदारों योगेंद्र कुमार, अलाजीर हुसैन, नवासिस आलम समेत अन्य ने डीसी से मिलकर अपनी व्यथा साझा की और एक ज्ञापन सौंपा. दुकानदारों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2016-17 में नगर परिषद, साहिबगंज द्वारा प्रति दुकान ₹25,000 अग्रिम राशि लेकर उन्हें अस्पताल परिसर में जमीन आवंटित की गई थी. उन्होंने अपने निजी खर्च से दुकानें बनाईं और निर्धारित किराया समय पर नगर परिषद को देते रहे. पुराने एग्रीमेंट के तहत हर पांच वर्ष पर 10% किराया वृद्धि को भी वे मानते रहे. दुकानदारों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सदर अस्पताल परिसर में सौंदर्यीकरण के नाम पर उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए 16 अक्टूबर 2025 को दुकानें तोड़ दी गयीं. हालांकि उन्होंने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, क्योंकि वे कानून का सम्मान करने वाले हैं. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इन दुकानों से जुड़े 11 परिवारों का जीवन-यापन, बच्चों की शिक्षा और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती थी. दुकानों के हटने से वे पूरी तरह बेरोजगार हो गये हैं. दुकानदारों ने मानवीय आधार पर बस स्टैंड परिसर में पुनर्वास की मांग की है. डीसी ने आश्वासन दिया है कि स्थल निरीक्षण के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola