संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आज से

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 14 Jun 2026 10:48 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

डीआइजी करेंगे शुभारंभ, 17 तरह की खेलकूद प्रतियोगिता होगी

विज्ञापन

साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में सोमवार से 17 जून तक तीन दिवसीय संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. शुभारंभ डीआइजी करेंगे. एसपी सह प्रतियोगिता सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, दुमका और मेजबान साहिबगंज जिलाबल के सैकड़ों पुलिस अधिकारी व जवान भाग लेंगे. इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, साइकिलिंग, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योगा और बास्केटबॉल समेत 17 खेलों का आयोजन होगा. खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता, फिटनेस और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. मेजबान जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पुलिस लाइन मैदान और मोदी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए टेंट और बैठने की व्यवस्था की गयी है. प्रतियोगिताएं सुबह से रात तक चलेंगी. कुछ मुकाबले रात्रि में भी आयोजित होंगे. फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, साइकिलिंग, हॉकी और क्रिकेट के मुकाबले पुलिस लाइन व मोदी मैदान में होंगे. एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सिदो-कान्हू स्टेडियम, भारोत्तोलन, कुश्ती और बॉक्सिंग चांद-भैरव इंडोर स्टेडियम तथा बैडमिंटन, टेबल टेनिस और योगा प्रतियोगिताएं फूलो-झानो इंडोर स्टेडियम में आयोजित होंगी. बास्केटबॉल प्रतियोगिता संत जेवियर्स स्कूल के मैदान में होगी.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola