साहिबगंज जिले में नशा कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 14 Jun 2026 10:49 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मासिक गोष्ठी में लंबित मामलों के निष्पादन व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

साहिबगंज. रविवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए. बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नशा कारोबार पर रोक तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में समाचार पत्रों और गुप्त सूचनाओं के माध्यम से जिले में नशे के अवैध कारोबार की गतिविधियों की जानकारी लगातार मिल रही है. इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा. बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने, नियमित छापेमारी अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा गंभीर अपराधों के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए गए. एसपी ने बैंक, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस उपस्थिति मजबूत करने को कहा. उन्होंने जनता के साथ बेहतर समन्वय, शिकायतों के त्वरित समाधान और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर भी बल दिया. साथ ही सभी अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में साहिबगंज एसडीपीओ सुशील कुमार, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, मुख्यालय डीएसपी रविकांत कुमार, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, नगर पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता, थाना प्रभारी सचिन सिंह, रूपेश कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, हसनैन अंसारी, सुमित सिंह, चंदन कुमार भैया, अनीश पांडे सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola