ePaper

बोरियो : शराब बेचकर मेले से लौट रही अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2024 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
borio police station sahibganj jharkhand

साहिबगंज के बोरियो में सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार.

3 युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से जबरदस्ती की. बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए. पीड़िता ने सुबह बोरियो थाने में घटना की जानकारी दी.

विज्ञापन

साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है.

बलात्कार पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और बलात्कार करने के दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता गुरुवार को मंगरुटिकर गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शराब बेचने गयी थी. शराब बेचकर देर शाम बहियार के रास्ते अपने ही गांव के तीन युवकों के साथ घर लौट रही थी.

अंधेरे का फायदा उठाकर युवकों ने महिला से की जबरदस्ती

इसी दौरान तीनों युवकों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद तीनों युवकों ने महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने सुबह बोरियो थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी.

Also Read : साहिबगंज : ट्रक के केबिन में नाबालिग से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी भेजे गये बाल सुधार गृह

प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाकर की गई कार्रवाई

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई. इसमें पुलिस ने दो आरोपी सुरेश टुडू व परता टुडू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फरार हो गया.

पीड़िता के बयान पर दर्ज होगी प्राथमिकी

प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : झारखंड : विधवा से की शादी, फिर दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola