ePaper

साहिबगंज : कारोबारी हत्याकांड के विरोध में एनएच 80 चार घंटे जाम

Updated at : 05 May 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज : कारोबारी हत्याकांड के विरोध में एनएच 80 चार घंटे जाम

साहिबगंज शहर के कॉलेज रोड में चैती दुर्गा के निकट इलेक्ट्रिक दुकानदार संजीव कुमार साहा उर्फ गुड्डू साहा की हत्या के विरोध में सोमवार को लोगों ने एनएच 80 को चार घंटे जाम रखा. आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से एनएच 80 को जाम कर दिया

विज्ञापन

दुकानदारों ने स्वत: बंद रखीं अपनी-अपनी दुकानें अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थेप्रतिनिधि, साहिबगंज. शहर के कॉलेज रोड में चैती दुर्गा के निकट इलेक्ट्रिक दुकानदार संजीव कुमार साहा उर्फ गुड्डू साहा की हत्या के विरोध में सोमवार को लोगों ने एनएच 80 को चार घंटे जाम रखा. आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से एनएच 80 को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. जाम की खबर मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे. बाावजूद लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोगों का कहना था कि आरोपितों की गिरफ्तार जल्द से जल्द हो, वरना आंदोलन और तेज किया जायेगा. दूसरी तरफ सोमवार सुबह से ही कॉलेज रोड व्यवसायी संघ के तत्वाधान में शशांक शेखर गुहा, सुबोध कुमार, संतोष सिंह व कुंदन साह के नेतृत्व में पूर्व फाटक, चैती दुर्गा, कॉलेज रोड, ग्रीन होटल रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, बाटा चौक, गांधी चौक, चौक बाजार की दुकाने बंद कर दी गयीं. दुकानदारों ने स्वत: अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. साथ ही दुकानदारों ने प्रदर्शन भी किया. पुलिस प्रशासन से अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

करीब एक बजे सड़क से हटे लोग

करीब चार घंटे बाद दोपहर एक बजे लोग सड़क से हटे. मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, प्रशिक्षण प्राप्त डीएसपी रूपक सिंह ने लोगों को समझा-बूझाकर सड़क से हटाया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ. मौके पर एसआइ प्रदीप महतो, मनोज मालवी, विजय कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित सिंह, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश यादव, कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार, तालझाड़ी थाना प्रभारी नीतेश पांडेय सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

आइजी देर शाम साहिबगंज पहुंचे, की जांच

इधर, सोमवार की देर शाम आइजी क्रांति कुमार साहिबगंज पहुंचकर मामले की जांच की. दोपहर डेढ बजे गुडडू साहा की शव यात्रा निकली, जो कॉलेज रोड, ग्रीन होटल, कुलीपाड़ा, बड़तल्ला होते हुए मुनीलाल शमशान घाट पहुंची. आठ वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार ने पिता को मुखाग्नी दी. सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. बता दें कि रविवार देर शाम आठ बजे साहिबगंज शहर में कॉलेज रोड चैती दुर्गा के निकट इलेक्ट्रिक दुकानदार संजीव कुमार साहा उर्फ गुड्डू साहा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया . टीम में डॉ मोहम्मद तबरेज आलम, डॉ मुकेश कुमार व डॉ सचिन कुमार शामिल थे. गुड्डू को एक गोली लगने की पुष्टि की गयी. हालांकि संदेह होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का डिजिटल एक्सरे भी कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAMOD KUMAR

लेखक के बारे में

By PRAMOD KUMAR

PRAMOD KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola