साहिबगंज में पीपल के पेड़ से टकरायी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में पीपल के पेड़ से टकरायी बाइक, दो दोस्तों की मौत

सोमवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

दोनों युवक एक विवाह समारोह में भोज खाने के लिए जा रहे थे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये साहिबगंज. जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों की खुशियां छीन ले गया. सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों युवक एक विवाह समारोह में भोज खाने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से टकरा गयी. हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान सनोज कुमार यादव (20 वर्ष), पिता कुंवर यादव, निवासी तालबन्ना तथा बादल यादव (22 वर्ष), पिता देवानंद यादव, निवासी शोभनपुर भट्ठा के रूप में हुई है. दोनों युवक आपस में मित्र बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा के पास हुई. बताया जाता है कि बाइक (जेएच18एल-4850) पर सवार दो युवक तेज गति से जा रहे थे. इसी दौरान शोभनपुर डेरा के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को तत्काल सदर अस्पताल, साहिबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. क्या कहते हैं थानेदार सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. दोनों युवकों को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. -अनीश पांडे, थानेदार, साहिबगंज मुफस्सिल थाना

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola