हादसा : बाइक की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसा : बाइक की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

काजीगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक सीधी टक्कर हो गयी. दोनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल थाना क्षेत्र के काजीगांव में मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग फरार हो गये. जानकारी के अनुसार मानसिंहा निवासी आशिफ शेख (18) और पिंटू शेख (22) बाइक से पीर साहब को लाने के लिए तीनपहाड़ जा रहे थे. काजीगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक सीधी टक्कर हो गयी. दोनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सौरभ कुमार ने इलाज किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक सवार बिना रुके फरार हो गये. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola