नाबालिग तीन स्कूली बच्चे घर से भाग कर पहुंच गये पाकुड़

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पाकुड़ बाजार से बरामद

विज्ञापन

बरहरवा. कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर बाजार के तीन नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए भाग निकले. इसके बाद पूरे दिन और रात परिजन खोजबीन में लग रहे. काफी खोजबीन के बाद तीनों बच्चे पाकुड़ से बरामद किए गए. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तीनों बच्चे घर से निकले लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे. जब उसके परिजन काफी खोजबीन करने लगे. तभी शनिवार की अहले सुबह 4 पाकुड़ बाजार से बरामद हुए. परिजनों ने तीनों बच्चों को अपने घर वापस लाया. तीनों बच्चों का उम्र 8 से 10 साल के बीच है. बच्चे काफी डरे हुए हैं. इसलिए वह नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस लिए पाकुड़ गए थे. और किसके साथ गए थे. कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि संबंध में जांच चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola