सर्पदंश से किशोर की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Author Abdhesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल में जहरीले सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

राजमहल

विज्ञापन

राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश के अधिकांश मामलों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है. इसी बीच बुधवार की रात सर्पदंश का एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें इलाज के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सरकंडा गांव के योगीचक निवासी दयानंद चौरसिया के 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को बुधवार, 15 जुलाई की शाम करीब सात बजे जहरीले सांप ने डंस लिया.

घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे किशोर की हालत अचानक बिगड़ गयी. उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और उसकी स्थिति गंभीर होती चली गयी. चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अंततः उसे मृत घोषित करना पड़ा.

मृतक के पिता दयानंद चौरसिया ने बताया कि उनका पुत्र घर में चौकी पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था. शाम के समय बिजली चली गयी, जिसके बाद वह चौकी से नीचे उतरा. इसी दौरान वहां मौजूद जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचायी जा सकी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सर्पदंश के अधिकांश मामलों में समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान बचायी जा रही है. हालांकि, कुछ मामलों में विष का प्रभाव अत्यधिक होने के कारण सभी प्रयासों के बावजूद मरीज को बचाना संभव नहीं हो पाता.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola