स्टूडेंट मॉड्यूल के तहत जीपीइपी व एफपी दो दिनों में पूर्ण करें : बीपीओ
Updated at : 27 Sep 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
शिक्षक-छात्र उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी” पोर्टल पर दर्ज करें
विज्ञापन
मंडरो
शनिवार को मंडरो प्रखंड के वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो एहसान अहमद ने की. इसमें सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सचिव, सहायक शिक्षक, वार्डेन और प्रधान मौलवी शामिल हुए. बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा के बाद विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई. बीपीओ ने कक्षा 3 से 8 के छात्रों को पोशाक, “एक पेड़ मां के नाम “, इको क्लब, छात्रवृत्ति, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, मध्याह्न भोजन संचालन तथा यू-डायस में छात्र मॉड्यूल की अद्यतन जानकारी देने पर बल दिया. साथ ही शिक्षक-छात्र उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी” पोर्टल पर दर्ज करने, छात्रवृत्ति डाटा “ई-कल्याण” पोर्टल पर अपलोड करने, किशोरी समृद्धि योजना के तहत कक्षा 8-12 की छात्राओं का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया. कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामसभा में विद्यालय आधारित योजना बनाने और 11 अक्टूबर को पोलियो जागरूकता रैली निकालने का आदेश दिया गया. मौके पर बीआरपी क्लीमेंट सोरेन, उमेश कुमार, आरटी सुमन कुमार, सीआरपी अब्दुल रउफ अंसारी, मो इजहार आलम, शिक्षक लक्ष्मण कुमार, सुनील कुमार मिश्र, मो फिरोज आलम, सुरेंद्र यादव, अब्दुल अंसारी, राजेश मरांडी, पुष्कर कुमार, शिक्षिका सलोमी मरांडी, शहनाज खातुन, प्रेमलता कुमारी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




