गंगा में डूबने से मसकलैया के बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मसकलैया के बुजुर्ग की मौत

डेंगी से मवेशी चारा लाने दिया गया था राजन मंडल

विज्ञापन

तालझारी. थाना क्षेत्र के बालापोखर मसकलैया निवासी राजन मंडल (60) की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. शव को देर रात निकाला गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर गंगा में डेंगी से मवेशी चारा लाने दियारा जा रहा गया था. घास काट कर डेंगी नाव से घर वापस आने के क्रम में अचानक गंगा में डूब गया. जानकारी लोगों ने घर वाले को दी. नाव से खोजबीन करते हुए रात में शव को निकाला गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना के एसआइ कन्हैया प्रसाद साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर शनिवार को राजमहल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया. घटना के बाद परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटा व दो बेटी को छोड़ गया है. एक बेटी की शादी हो चुकी थी. दूसरी बेटी की शादी होनी थी. थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola