जिला मुख्यालय में आवासीय बालक बैडमिंटन व प्रखंडों में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव भेजेगा जिला

Updated:
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आवासीय बालक बैडमिंटन व प्रखंडों में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव भेजेगा जिला

जिला मुख्यालय में आवासीय बालक बैडमिंटन व प्रखंडों में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव भेजेगा जिला

विज्ञापन

डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक, लिया गया निर्णय संवाददाता, साहिबगंज. जिला खेल संचालन समिति की बैठक डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई. बैठक में जिले के खेल विकास को लेकर कई निर्णय लिए गए. जिला मुख्यालय में आवासीय बालक बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र, प्लस टू बीडी उच्च विद्यालय सकरीगली में आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, वूशु, तीरंदाजी समेत अन्य खेलों के डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र खोलने हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में परियोजना निदेशक संजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, सदस्य सचिव जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, प्लस टू बीडी उच्च विद्यालय सकरीगली के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र सकरीगली के प्रशिक्षक अशोक कुमार, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिला खेल कार्यालय के प्रधान सहायक गौतम झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola