गैस लीकेज से घर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

Updated:
विज्ञापन
गैस लीकेज से घर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

राजमहल/ मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट के पास इंग्लिश गांव में सोमवार की सुबह गैस लीकेज से घर में आग लग गयी. इस घटना में घर का मुखिया प्रीतम पंडित (40) गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे प्रीतम पंडित चाय बना रहे थे, तभी गैस चूल्हे में लीकेज होने से आग भड़क गयी. उन्होंने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए पत्नी अनीता देवी, तीन बेटियों और एक बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल दिया. इसके बाद वह खुद आग बुझाने में लग गया. इसी बीच आग की लपटें तेज हो गयी. वे घर के भीतर फंस गया. उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों ने बोरिंग व कुएं से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसी दौरान प्रीतम ने खिड़की तोड़ कर बाहर निकलने की कोशिश की, जहां ग्रामीणों ने उन्हें बचाया. तब तक उनका चेहरा, हाथ-पैर बुरी तरह झुलस चुका था. ग्रामीणों की मदद से उन्हें राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना में लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola