ePaper

बरहेट के भादुडीह गांव में तालाब से मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

Updated at : 15 Dec 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
बरहेट के भादुडीह गांव में तालाब से मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे

विज्ञापन

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुडीह गांव में एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला का शव तालाब से पुलिस ने बरामद किया. उक्त महिला की पहचान भादुडीह गांव की ही मरांगमय किस्कू के रूप में हुयी. मिली जानकरी के अनुसार, रविवार की सुबह गांव के तालाब में ग्रामीणों ने शव को तैरता देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बरहेट थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उक्त महिला की तीन पुत्रियां हैं. तीनों की शादी हो चुकी है. उसके पति का देहांत बीते कुछ दिन पहले हुआ. वह फिलहाल घर में अकेली रह रही थी. सूत्रों के अनुसार, बीते दिन उसकी एक पुत्री एवं दामाद घर आये हुये थे, और किसी बात को लेकर आपस में विवाद भी हुआ था. जिसके बाद अगली सुबह वृद्धा का शव तालाब से बरामद किया गया. फिलहाल, पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि वृद्ध की हत्या की आशंका है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola