विश्वनाथ हत्याकांड में पुलिस ने की कई लोगों से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलबन्ना स्थित फल व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता की मर्डर मिस्ट्री अब तक पुलिस सुलझा नहीं पायी है.

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलबन्ना स्थित फल व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता की मर्डर मिस्ट्री अब तक पुलिस सुलझा नहीं पायी है. घटना के सारे राज अब तक रहस्य बने हुए हैं. जबकि शहर के लोगों को काफी जिज्ञासा है कि जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन हो. ताकि इस तरह के संगीन अपराध करने वाले चेहरे का भी पर्दाफाश हो सके. इधर, घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक अपराधी के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाये हैं. हालांकि इस संबंध में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. परंतु अब तक ���टनाक्रम की कड़ी कहीं से नहीं जुड़ पायी है. घटना के बाद से दिन-रात लगातार नगर थाना प्रभारी के अलावा जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी व गंगा नदी थाना प्रभारी मिलकर मामले का उद्भेदन करने में जुटे हुए हैं. हर पहलू से मामले की तहकीकात की जा रही है. कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, कॉल डंपिंग, फिंगर-प्रिंट्स, घटना स्थल से लिए गए विभिन्न प्रकार के सैंपल के अलावा कई चीजों पर पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola