कमल टोला में तीन राउंड हवाई फायरिंग, महिला ने दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
कमल टोला में तीन राउंड हवाई फायरिंग, महिला ने दी शिकायत

शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही

विज्ञापन

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के कमल टोला में बुधवार रात करीब 9:00 बजे गाली-गलौज, मारपीट और तीन राउंड हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है. पीड़ित सुमित्रा देवी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कमल टोला निवासी झिंगली यादव और दो अन्य युवकों पर बिना कारण गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है. सुमित्रा देवी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने ऐसी हरकत की थी, जिसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई गई थी. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. घटनास्थल की जांच की गयी, लेकिन मौके से गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ. इस मामले में कांड संख्या 127/25 के तहत झिंगली यादव और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola