दीवार काट कर मोबाइल दुकान में चोरी
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बरहरवा. थाना क्षेत्र के ग्वालखोर जलालपुर बाजार में अभिजीत मेहरा की मोबाइल दुकान में बीती रात दुकान के पीछे की दीवार काटकर मोबाइल सहित नकद चोरी का मामला प्रकाश में आया है. अभिजीत मेहरा ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. शनिवार की सुबह दुकान खोली तो देखा कि 7 से 8 ग्राहकों का मोबाइल फोन, पांच हेडफोन, 4 चार्जर एवं 1500 कैश चोरी हो गयी है. बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










