वार्ड-2 में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा

Updated:
विज्ञापन
वार्ड-2 में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा

दूर हुई लोगों की परेशानी

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड दो में सोमवार को 63 केवीए के पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. साथ ही, पुराने तारों को भी बदला गया. वार्डवासियों ने बताया कि पूर्व में पहाड़ी बाबा चौक के समीप ट्रांसफॉर्मर से वार्ड संख्या 2 को बिजली आपूर्ति की जाती थी. इन समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने तनवीर आलम से निशा मैरिज हॉल के समीप नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की थी. जिस पर तनवीर आलम ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाया था, परंतु जनता की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुये उसके स्थान पर 100 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. मौके पर नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, शोएब अख्तर, अजीत रॉय, आलमगीर मंसूरी, सत्यम यादव, बिष्णु मॉल, प्रताप प्रमाणिक, रिजाउल हक, कुंदन कुमार,अमन रविदास सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola