ePaper

परशुराम अखाड़ा ने शहीद कुंदन ओझा की मनायी पुण्यतिथि

Updated at : 16 Jun 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
परशुराम अखाड़ा ने शहीद कुंदन ओझा की मनायी पुण्यतिथि

पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की

विज्ञापन

साहिबगंज. गलवान घाटी में 16 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में वीरगति को प्राप्त होनेवाले साहिबगंज के वीर सपूत कुंदन ओझा जी शहादत दिवस व पांचवीं पुण्यतिथि मनायी. श्री परशुराम अखाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले शाहिद कुंदन ओझा जी के चित्र पर माल्यार्पण व उन्हें पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की. भगवती रंजन पांडे, सुबोध झा व ज्योति मिश्रा ने शहीद की गाथा काव्य के रूप में बनाये. अखाड़ा युवा संयोजक अंकित पांडे ने कहा कि शहीद कुंदन ओझा को किसी कार्यक्रम तक सीमित नहीं करना है. इनके बारे में विद्यालय के पाठ्यक्रमों में जोड़ा जाये. अखाड़ा प्रमुख राजीव ओझा ने कहा कि जल्द ही शाहिद कुंदन ओझा के घर के सामने शाहिद कुंदन द्वार बनाया जाये. लोगों ने अपनी बातों से शाहिद की वीर गाथा सुनायी. मौके पर राजीव ओझा, सच्चिदानंद मिश्रा, अंकित पाण्डेय, मनोज झा, बच्चन पाठक, श्रीकांत ओझा, मनोज दुबे, परमानंद उपाध्याय, संजीत, वेद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola