राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया था

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे अंडरपास का निरीक्षण गुरुवार को राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से रेलवे अंडर पास के वस्तुस्थिति की जानकारी ली और रेलवे के अधिकारियों को जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिये तथा बिना किसी पूर्व सूचना के अंडर पास के रास्ते को छोटा करने के लिए लोहे का एंगल लगाने को लेकर जमकर फटकार लगायी. साथ ही उन्होंने अंडरपास के रास्ते के ऊपर से गुजारे गये पाइप लाइन को भी हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने अंचलाधिकारी बरहरवा को पूरी घटनाक्रम का विस्तृत रिपोर्ट बना कर देने की बात कही. विदित हो कि मंगलवार की रात्रि अंडरपास के पास बैरियर के लिये लगाये गये लोहे के खंभों को देखकर बुधवार को बरहरवा के लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया था. जिसके बाद प्रशासन द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया था. मौके पर अंचलाधिकारी अनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola