अमृत भारत राजमहल स्टेशन में मिले यात्रियों को सुविधाएं: एडीआरएम

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

अमृत भारत राजमहल स्टेशन में मिले यात्रियों को सुविधाएं: एडीआरएम

विज्ञापन

राजमहल. मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने राजमहल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजमहल अमृत भारत रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यात्रियों को संपूर्ण सुविधा मिले, यह स्टेशन अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे. अतिरिक्त प्लेटफार्म के विस्तारीकरण और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म परिसर में 20 डस्टबिन लगाए जाएंगे. साथ ही जो भी त्रुटियां दिखाई दीं, उनके निष्पादन के लिए त्वरित पहल करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम की बुकिंग से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की. मौके पर स्टेशन अधीक्षक डी.के. साहा, एसएम रूपक कुमार, सोनू कुमार दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुमन सौरभ

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola