ePaper

सशक्त पंचायत के लिए महिला जनप्रतिनिधि को नेतृत्व करने की जरूरत : डीसी

Updated at : 21 Jul 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
सशक्त पंचायत के लिए महिला जनप्रतिनिधि को नेतृत्व करने की जरूरत : डीसी

सिदो-कान्हू सभागार में महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तीकरण को लेकर कार्यशाला का किया गया आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज.सिदो-कान्हू सभागार में सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जिले की सभी महिला मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया. इसका उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को पंचायत राज व्यवस्था में उनकी भूमिका, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था. शुरुआत कर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकारों का सही उपयोग कर पंचायत के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने ग्रामसभा, योजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी व पारदर्शिता जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. डीसी ने महिला प्रतिनिधियों से संवाद किया. पंचायत में उनकी भूमिका, अनुभव एवं समस्याओं की जानकारी ली. कहा कि सशक्त पंचायत व्यवस्था तभी संभव है. जब महिला प्रतिनिधि न केवल भागीदारी दें. बल्कि नेतृत्व करें. उन्होंने पंचायतों को स्वावलंबी, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने की अपील की. महिला जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी. कार्यशाला को ज्ञानबर्धक एवं प्रेरणादायक बताया. कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola