ePaper

कितना प्यारा देश भारत हमारा, सभी मजहब के लोगों ने संवारा : विजय

Updated at : 12 Nov 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
कितना प्यारा देश भारत हमारा, सभी मजहब के लोगों ने संवारा : विजय

हिंदी साहित्य संस्थान की ओर से विदाई समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज. हिंदी साहित्य संस्थान कटिहार इकाई के तत्वावधान में मनिहारी विधायक सह साहित्य प्रेमी मनोहर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें निवर्तमान अध्यक्ष, जिला हिंदी साहित्य संस्थान कटिहार डाॅ सुशील कुमार आचार्य के कृतित्व व व्यक्तित्व पर डाॅ सुरेश चंद्र सरस, अवध बिहारी आचार्य, डाॅ कामेश्वर पंकज, डाॅ जवाहर देव, डाॅ भोला, नेहा किरण, कन्हैया प्रसाद केसरी, डाॅ दशरथ प्रसाद सिंह, विनोद कुमार मिश्र ने अपना उद्गार व्यक्त किया. इसके बाद काव्य गोष्ठी का शुभारंभ झारखंड प्रदेश साहिबगंज से पधारे वरिष्ठ कवि विजय कुमार भारती ने राष्ट्रीय सद्भावना पर मुक्तक से प्रारंभ किया. मंदिर और मस्जिद को इस देश की शान रहने दो, मत बांटो इस देश को इसे हिंदुस्तान रहने दो, कितना प्यारा सा अपना देश यह भारत हमारा है. सभी मजहब के लोगों ने मिल इसे संवारा है. कहीं मंदिर, कहीं मस्जिद, कहीं गिरिजा बनाया है, सभी रंगों ने मिलकर देश का गुलशन सजाया है. मिर्जाचौकी के राजेंद्र प्रसाद सिंह नमन ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी. कन्हैया प्रसाद केसरी, नेहा किरण, डॉ दशरथ प्रसाद सिंह, डाॅ हरेराम सिंह, डाॅ दिवाकर पाण्डेय, डाॅ कामेश्वर पंकज, डाॅ जवाहर देव ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. मंच संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola