ePaper

संत जेवियर्स स्कूल बी ने छह विकेट से जीता मैच

Updated at : 17 Nov 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
संत जेवियर्स स्कूल बी ने छह विकेट से जीता मैच

बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झिमोली मैदान में भाजपा प्रत्याशी गमलियल हेम्ब्रम के पक्ष में की सभा

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत रविवार को संत जेवियर्स स्कूल बी बनाम कंबाइंड इलेवन के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर संत जेवियर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. कंबाइंड-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 90 रन बना कर ऑलआउट हो गया. शाहिद शेख ने 20 व शदाब हुसैन ने 17 रनों की पारी खेली. संत जेवियर्स स्कूल के गेंदबाज शिवम कुमार ने छह व सूरज ने दो विकेट लिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर्स स्कूल की टीम ने 11.2 ओवर में चार विकेट पर 91 रन बना कर छह विकेट से मैच जीत लिया. आदित्य ने 35 व मीत कुमार ने 34 रनों की पारी खेली. कंबाइंड-11 के गेंदबाज नितेन मंडल ने तीन विकेट लिया. संत जेवियर्स के खिलाड़ी शिवम कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि जेएससीए डिस्ट्रिक सब कमेटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ने शिवम कुमार को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा, स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, अमित तिवारी, सतीश सिन्हा, गोपाल सिंह, मो जुनैद व आदित्य समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola