देर रात्रि सीएस ने किया पीएचसी मंडरो का औचक निरीक्षण

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 15 Jul 2025 5:46 PM

विज्ञापन

न्होंने प्रधानमंत्री जनमन एम्बुलेंस, कार्डियक एम्बुलेंस एवं 108 एम्बुलेंस की लॉगबुक एवं चालकों की उपस्थिति की जांच की.

विज्ञापन

फोटो 15 एसबीजी 3 है कैप्सन – निरीक्षण करते सिविल सर्जन. संवाददाता, साहिबगंज सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ रामदेव पासवान द्वारा देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडरो का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन एम्बुलेंस, कार्डियक एम्बुलेंस एवं 108 एम्बुलेंस की लॉगबुक एवं चालकों की उपस्थिति की जांच की. डॉ पासवान ने अस्पताल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये. उन्होंने पुराने पोस्टर एवं आईईसी सामग्री को तुरंत हटाने तथा अस्पताल की दीवारों व प्रांगण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का आदेश दिया. बाइक एम्बुलेंस की स्थिति की भी जांच की गयी. मौके पर तैनात चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति की पुष्टि करते हुए उन्होंने संतोष जताया. सीएस ने एमओआइसी को मुख्यमंत्री संचालन एवं रख-रखाव योजना की निधि को जल्द पीएचसी मंडरो में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया ताकि केंद्र की सुविधाओं में विस्तार किया जा सके. इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-वेनम सर्पदंश उपचार के लिए आवश्यक दवा की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट लगाने के आदेश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola