लीड00 लाभुकों को मिला त्वरित लाभ, ऑन-द-स्पॉट प्रमाण पत्र का वितरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2025 6:38 PM

विज्ञापन

उपायुक्त मनीष कुमार ने सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ईशाकपुर पंचायत शिविर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के योजना-जनकल्याण कार्यक्रम के तहत जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए आवेदन और कई प्रमाण पत्र तुरंत जारी किए गए। उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण कर अभिलेख संधारण और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत सचिव और मुखिया को पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा देने के निर्देश दिए ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

विज्ञापन

डीसी ने सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का किया निरीक्षण संवाददाता, पाकुड़. राज्य सरकार की पहल ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह में गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्र में शिविर आयोजित किये गये. उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखंड की ईशाकपुर पंचायत शिविर का निरीक्षण किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उद्देश्य है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे. शिविरों में जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रम, स्वास्थ्य और कृषि विभाग की सेवाओं के लिए आवेदन लिये गये. कई प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किये गये, जिससे लाभुक संतुष्ट दिखे. उपायुक्त ने ईशाकपुर पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेख संधारण और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव और मुखिया को पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola