ePaper

Jharkhand Crime: मंडल मुर्मू का सिर काटनेवाले को 50 लाख देने की घोषणा करनेवाला अरेस्ट

Updated at : 06 Nov 2024 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी साहुल हांसदा

गिरफ्तार आरोपी साहुल हांसदा

Jharkhand Crime: मुख्यमंत्री सह बरहेट से झामुमो के प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू अब बीजेपी के हो गए हैं. एक ह्वाट्सएप ग्रुप में सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गयी थी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime: बरहरवा (साहिबगंज), विकास जायसवाल-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा सीट से प्रस्तावक सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के बीजेपी में शामिल होने के बाद से राजनीति गरमा गयी है. सेल्स एंड सर्विस नामक ह्वाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दुमका की मुफस्सिल थाना पुलिस ने चांदडीह गांव के रहनेवाले साहुल हांसदा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

मंडल मुर्मू ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दी जानकारी


ह्वाट्सएप ग्रुप में जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है, उसमें वह युवक कहता है कि मंडल मुर्मू का सिर काटनेवाले को सिदो कान्हू वैसी समिति की ओर से 50 लाख की राशि दी जाएगी. इस मामले को लेकर वंशज परिवार के मंडल मुर्मू ने बताया कि उन्हें भी ह्वाट्सएप के माध्यम से स्क्रीनशॉट मिला है. पूरी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गयी है. वह पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और इसकी शिकायत की जा रही है. देखिए समिति के ह्वाट्सएप ग्रुप का चैट.

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार


वंशज परिवार के मंडल मुर्मू को सेल्स एंड सर्विस ह्वाट्सएप ग्रुप में धमकी देने वाले नंबर को दुमका पुलिस ने ट्रेस किया. इसके बाद युवक साहुल हांसदा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख देने का चैट वायरल, चंपाई बोले- यह राजनीति का निम्नतम स्तर

Also Read: Jharkhand Election 2024: विरोधियों पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो को बताया चीन की दीवार

Also Read: पूर्व BJP नेता सिमोन मालतो ने ढूंढ लिया अपना नया ठिकाना, अब हेमंत सोरेन के संग चलेंगे आगे की राह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola