मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख देने का चैट वायरल, चंपाई बोले- यह राजनीति का निम्नतम स्तर

बाएं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और दाएं सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू. बीच में सोशल मीडिया में वायरल चैट का स्क्रीन शॉट.
Jharkhand News: सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख देने के ऐलान वाला चैट वायरल है. इसे चंपाई सोरेन ने राजनीति का निम्नतम स्तर कहा है.
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देकर सम्मानित किए जाने का एक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल है. इसमें फोन नंबर 75439873474 से एक मैसेज के रिप्लाई में लिखा गया है- मंडल का सर जो भी काटेगा उनको 50 लाख रुपए देके सम्मानित किया जाएगा… सिदो कान्हू बाइसी समिति की ओर से.
मंडल मुर्मू को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपाई सोरेन ने इसे गंभीर मामला बताया है. चंपाई सोरेन ने इस चैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर करार दिया है. कहा है कि ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. झारखंड पुलिस और साहिबगंज की पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने अपील की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
मंडल मुर्मू के परिवार को सुरक्षा देने का चंपाई सोरेन ने किया आग्रह
चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ झारखंड) और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी टैग करते हुए कहा है कि मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें. मंडल मुर्मू पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे.
अक्टूबर में उड़ी थी मंडल मुर्मू के अपहरण की अफवाह
अक्टूबर के अंत में मंडल मुर्मू के अपहरण की अफवाह उड़ाई गई थी. इसके बाद साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में रहने वाले मंडल मुर्मू के परिजनों ने थाने में सनहा दर्ज करवाया. बाद में धनबाद पुलिस ने साहिबगंज पुलिस को बताया कि मंडल मुर्मू का अपहरण नहीं हुआ है. इसके बाद साहिबगंज पुलिस धनबाद गई और मंडल मुर्मू को लेकर वापस लौटी.
यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।@JharkhandPolice @sahibganjpolic2 से अनुरोध है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। @ceojharkhand @dc_sahibganj कृपया श्री मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें। https://t.co/pOxVzEQuJb
— Champai Soren (@ChampaiSoren) November 6, 2024
हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे हैं मंडल मुर्मू
मंडल मुर्मू ने तब कहा था कि 27 अक्टूबर को गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे से उनकी देवघर में मुलाकात हुई. इसके बाद वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रांची जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी थाना की पुलिस ने उन्हें बिना कारण बताए गाड़ी से उतार लिया. डीएसपी ने उनसे पूछा कि वे रांची क्यों जा रहे हैं. मंडल मुर्मू बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे हैं.
Also Read
Ranchi News : मंडल मुर्मू पहुंचे रांची, कहा: भाजपा ही करेगी आदिवासी अस्मिता की रक्षा
CM हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू ने निशिकांत दुबे से की मुलाकात, रांची आते समय पुलिस ने रोका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




