ePaper

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू

Updated at : 03 Nov 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल मुर्मू, बीजेपी

मंडल मुर्मू, बीजेपी

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 से पहले बरहेट से झामुमो प्रत्याशी और सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए. आज उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: देवघर, अमर नाथ पोद्दार-बरहेट से झामुमो प्रत्याशी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नामांकन में प्रस्तावक बने सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की मौजूदगी में मंडल मुर्मू ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 से पहले उन्होंने पाला बदल लिया.

डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी में हुए शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सियासत के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. पाला बदलने का दौर भी जारी है. इसी क्रम में रविवार को मंडल मुर्मू कमल के हो गए. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गोड्डा से बीजेपी के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलायी.

संताल की डेमोग्राफी पर बीजेपी के साथ करेंगे चिंतन-मनन

मंडल मुर्मू ने कहा कि वे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज हैं. अपनी इच्छा से उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है. संताल परगना में जिस प्रकार से डेमोग्राफी बदली है, उस पर वे भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चिंतन-मनन करेंगे.

बीजेपी में इनका योगदान बड़ी बात: हिमंता विस्वा सरमा

हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू शहीद परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं. इनका बीजेपी में योगदान पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात है. मंडल मुर्मू बीजेपी में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए, बल्कि वह आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर बीजेपी के साथ मिलकर काम करने आए हैं. संताल परगना में डेमोग्राफी को किस तरह से रिस्टोर किया जा सकता है, इस पर चिंतन-मनन करेंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: अमित शाह बोले, झारखंड को घुसपैठियों के हवाले छोड़नेवाली हेमंत सरकार को जनता देगी करारा जवाब

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola