Jharkhand Crime News: बोरियो में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

मधु के शव के पास विलाप करती उसकी परिजन और जमा भीड़.
Jharkhand Crime News: साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पिटाई प्रेमिका के पति ने की.
Table of Contents
Jharkhand Crime News: संताल परगना के साहिबगंज जिला स्थित बोरियो थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने रानीडीह गांव के बाहर सड़क किनारे खेत से पहाड़िया युवक का शव बरामद किया है.
Jharkhand Crime News: छोटा बोआरीजोर में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के करैया पहाड़ निवासी 32 वर्षीय मधु पहाड़िया अपनी शादीशुदा प्रेमिका मंगली पहाड़िन से मिलने उसके मायके छोटा बोआरीजोर गया था. मंगली के पति सूर्या पहाड़िया उर्फ जेम्स को इसकी भनक लग गयी. इसके बाद सूर्या गुरुवार (23 मई) की देर रात अपने ससुराल छोटा बोआरीजोर पहुंच गया.
जेम्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ दबोचा
जेम्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मधु को रंगे हाथ धर दबोचा. इसके बाद सूर्या पहाड़िया ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मधु के साथ जमकर मारपीट की. बाद में गांव के लोगों की मदद से पंचायत करनी चाही, लेकिन ग्रामीणों ने विचार करने से इंकार कर दिया.
रानीडीह गांव के पास मधु पहाड़िया की हो गई मौत
इसके बाद शुक्रवार सुबह सूर्या अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपने साथ अपने गांव गडरा पहाड़ ले जाने लगा. इसी दौरान रानीडीह गांव के समीप मधु पहाड़िया की मौत हो गयी. बाद में सूर्या ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के शव को सड़क किनारे खेत में छोड़ दिया और खुद बोरियो थाना पहुंच गया. उसने थाने में जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने जेम्स और मंगली को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपित सूर्या पहाड़िया और उसकी पत्नी मंगली पहाड़िन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद से मधु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें : डायन बिसाही के आरोप में की पीट-पीट कर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
लड़की की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया, पुलिस ने शव को गड्ढा खोद कर निकाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




