एमओआइसी ने सीएचसी में व्यवस्थाओं की कमी मिलने पर लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन
एमओआइसी ने सीएचसी में व्यवस्थाओं की कमी मिलने पर लगायी फटकार

आवश्यक संसाधनों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड के रानीग्राम एवं चांदपुर स्थित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण गुरुवार को सीएचसी के एमओआइसी डॉ पंकज कर्मकार ने किया. दोनों केंद्रों पर संबंधित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) उपस्थित पाए गए. क्रम में चांदपुर स्थित केंद्र की समग्र व्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी. केंद्र में साफ-सफाई का अभाव था तथा आवश्यक दस्तावेज़ों एवं संसाधनों की स्थिति भी ठीक नहीं थी. जिसके बाद एमओआइसी ने इस पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित सीएचओ को साफ-सफाई कराने तथा सभी आवश्यक संसाधनों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात रानीग्राम में नव-निर्मित स्वास्थ्य भवन का भी निरीक्षण किया गया. भवन की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाएं एवं संरचना का गहन अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा भवन को विधिवत रूप से स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तगत किया गया। तत्पश्चात उक्त भवन को संबंधित सीएचओ एवं एएनएम को सौंपा. एमओआइसी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता तक पहुंचाना है. इसके लिए केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. मौके पर बीपीएम दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola