रेलवे कॉलोनी में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

डायरिया से बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 रेलवे कॉलोनी के मुसहरी टोला में डायरिया का प्रकोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 5 में पहुंच कर स्वास्थ्य शिविर लगाया. जहां दो मरीजों की पहचान की गयी एवं कुछ मरीजों के हल्के फुल्के लक्षण पाये गये जहां उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में किया गया. जानकारी के अनुसार डायरिया का प्रकोप सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण संथाली, के निर्देश पर बरहरवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने डॉ दीपक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेज कर स्वास्थ्य शिविर लगाया. जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कैंप में मलेरिया जांच डायरिया जांच का सामान स्वास्थ्य जांच के अलावे स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को डायरिया से बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है. उक्त शिविर में डॉक्टर दीपक कुमार, एमपीडब्ल्यू बबलू हांसदा सहिया रूप सिंह, बीटीटी रासबिहारी पूर्व वार्ड सदस्य ललित पासवान मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola