ePaper

छह माह से जलमीनार खराब, चापाकल पर पानी के लिए होती है नोकझोंक

Updated at : 18 Jan 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
छह माह से जलमीनार खराब, चापाकल पर पानी के लिए होती है नोकझोंक

राजमहल प्रखंड क्षेत्र की लालमाटी पंचायत के गांव की घटना

विज्ञापन

मंगलहाट. राजमहल प्रखंड क्षेत्र लालमाटी पंचायत के बड़ा कार्तिक डांगा (नया टोला) गांव में गर्मी दस्तक देने पहले ठंडी में ही लोग पेयजल की समस्या से जूझने लगे हैं. गांव में 25 परिवार के लगभग 70-80 से अधिक आबादी एक चापाकल के भरोसे है. एक जलमीनार है, जो पिछले 6 महीने से खराब पड़ी है. एकमात्र चापाकल भी सुचारू रूप से नहीं चलता है. पानी लेने की जद्दोजहद में सुबह-शाम लोगों में एक-दूसरे में नोक-झोंक होती रहती है. गांव में जल संकट की स्थिति बनी हुई है. पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण बीरबल साह, अनिता देवी, राखी देवी, माया देवी, दासी लकड़ा, श्याम सुंदर लकड़ा, बाबू धन टुडू आदि का कहना है कि, कई बार पेयजल विभाग एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ. वहीं, मनोज साहा ने बताया कि पूरे पंचायत में हर घर जल योजना द्वारा 31 जलमीनार का निर्माण किया गया है. परंतु सबके सब पिछले छह महीने से अधूरा पड़ा हुआ है. यह योजना पंचायत में शोभा बनी हुई है. विभाग को जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola