Sahibganj: रांगा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से किया जमींदोज

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 20 May 2026 5:37 PM

विज्ञापन

गिराया गया मिनी गन फैक्ट्री

Sahibganj: साहिबगंज के रांगा क्षेत्र में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की. बुलडोजर चलाकर फैक्ट्री को जमींदोज कर दिया गया, जिससे अवैध हथियार कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

सोनू ठाकुर
Sahibganj (पतना): साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी में बीते 8 मई को पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी कर 18 अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने का सामान और मशीन को जिस घर से बरामद किया. अब बुधवार को साहिबगंज पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से उस घर को जमींदोज कर दिया. अवैध हथियार के खरीद बिक्री और बनाने की मिनी फैक्ट्री के खिलाफ साहिबगंज पुलिस प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई है. अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

लंबे समय से चल रहा था फैक्ट्री

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फैक्ट्री लंबे समय से इलाके में संचालित हो रही थी और यहां तैयार किए गए हथियार बिहार और बंगाल में सप्लाई किए जाते थे. छापेमारी से पहले पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. उसी के निशानदेही पर साहिबगंज पुलिस यहां पहुंची थी, जिसमें बिहार की पुलिस भी साथ मौजूद थी. अवैध गन फैक्ट्री को जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया गया है और बाउंड्री वॉल सहित पूरे घर को गिरा दिया गया, ताकि दोबारा वहां किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि संचालित न हो सके.

मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

कार्रवाई देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इलाके में अवैध हथियारों के कारण डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता था. फैक्ट्री ध्वस्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मुंगेर का युवक हुआ था गिरफ्तार

साहिबगंज पुलिस और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मुंगेर जिला अंतर्गत काशी बाजार थाना क्षेत्र के जमालपुर रोड कौरामैदान निवासी परवेज इस्लाम पिता आशिक अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बताया जाता था कि 2016 में अपनी भतीजी की शादी इसी गांव में परवेज ने किया था. उसने उस वक्त एक पहाड़ियों समुदाय के एक व्यक्ति से चार कट्ठा जमीन 1 लाख रुपये में खरीदा था.

ये भी पढ़ें…

घर से मोबाइल और नकदी की चोरी, आरोपी पकड़ाया

पीएम जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola