ePaper

तीनपहाड़ में मानव तस्करी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग का पुलिस ने किया रेस्क्यू

Updated at : 10 Apr 2024 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
tinpahad human trafficking news

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते थाना प्रभारी. प्रभात खबर

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाली महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. उसने 4 नाबालिगों का रेस्क्यू भी किया है.

विज्ञापन

साहिबगंज जिले की तीनपहाड़ पुलिस ने मानव तस्करी कर 4 नाबालिग को नोएडा ले जाते समय रेस्क्यू किया. साथ ही मानव तस्करी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.

नाबालिग लड़के-लड़कियों की तस्करी की पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि वृंदावन पंचायत के रामपुर स्कूल के पास एक टोटो से कुछ नाबालिग लड़की व लड़के को ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मो शाहरुख ने अपने वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर मंगलवार की रात छापेमारी कर दो नाबालिग लड़की और दो लड़के को बरामद किया.

बच्चों की तस्करी करने वाली सांझली मरांडी को पुलिस ने पकड़ा

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत मलाही थाना क्षेत्र के पंचरुखीय गांव के उमेश प्रसाद व मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के धनवासा मंडरो की महिला सांझली मरांडी को गिरफ्तार कर लिया.

उमेश प्रसाद और सांझली मरांडी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इस मामले को लेकर साहिबगंज जिले की तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 22/24 धारा370(5), भारतीय दंड विधान की धारा 34 के तहत केस दर्ज करके आरोपी उमेश प्रसाद और सांझली मरांडी को न्यायिक हिरासत में राजमहल कोर्ट भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नारद गहलौत व बल शामिल था.

Also Read : मानव तस्करी के शिकार सात नाबालिग सहित नौ कराये गये मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

अभिभावकों को सौंपे जायेंगे बच्चे

मानव तस्करी के शिकार बच्चों को आज उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया. दो बालिकाओं के पिता ने बताया कि उन्हें जब जानकारी मिली कि कुछ लोग बेटी को लेकर बाहर जा रहे हैं, तब उन्होंने पुलिस की सहायता से वृंदावन, रामपुर के पास एक टोटो में सभी को रोका और तीन पहाड़ थाना के सहयोग से चार बच्चों को व मानव तस्करों के साथ गिरफ्तार किया गया.

गांव में घूम-घूमकर बच्चों को काम का लालच देकर ले जाते हैं दिल्ली

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि समिति में जब काउंसलिंग की गयी, तो पता चला कि एक महिला और उसके सहयोगी इस काम में लगे हुए हैं और गांव-गांव में घूम कर बच्चों को काम का लालच देकर दिल्ली ले जाते हैं. डॉ सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि इन सभी बच्चों का सामाजिक जांच रिपोर्ट तैयार की जायेगी. जो भी सहायता की जरूरत होगी, वह पहली प्राथमिकता पर उपलब्ध करायी जाएगी. इन चारों बच्चों को दिल्ली ले जाने की तैयारी थी.

Also Read : मानव तस्करी रोकने के लिए झारखंड सरकार बनाएगी तमिलनाडु के तर्ज पर एक्शन प्लान, 8 बिंदुओं पर एजेंडा तैयार

12 अप्रैल को 164 के तहत दर्ज होगा बच्चों का बयान

12 अप्रैल को राजमहल व्यवहार न्यायालय में सभी का 164 के तहत बयान दर्ज किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भी दे दी गयी है. दो नाबालिग बच्ची अपने परिवार को आवासित की गयी और दो लड़के वर्तमान समय में बाल गृह में आवासित किये गये हैं. इन्हें शुक्रवार को उनके परिवार को सौंपा जायेगा. इस अवसर पर सदस्य दिनेश शर्मा, सुधा कुमारी, काउंसेलर अमन कुमार, जुली टुडू और पीएलबी प्रेमलता टुडू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola