आवास कर्मी संघ के सदस्य गये सांकेतिक हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
आवास कर्मी संघ के सदस्य गये सांकेतिक हड़ताल पर

विकास भवन में आयोजित इस हड़ताल का नेतृत्व अध्यक्ष सुमित चौबे ने किया.

विज्ञापन

साहिबगंज. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य आवास कर्मी संघ के आह्वान पर चार दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए. विकास भवन में आयोजित इस हड़ताल का नेतृत्व अध्यक्ष सुमित चौबे ने किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत ये कर्मी योजना के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मियों में असंतोष है. बढ़ती महंगाई और कार्यभार के बावजूद कम मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कर्मियों की प्रमुख मांगों में विभिन्न स्तरों पर मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि, ग्रेड-पे की व्यवस्था लागू करना, क्षेत्र भ्रमण भत्ता देना और पदों की औपचारिक स्वीकृति शामिल है. इसके अलावा, विभागीय कार्रवाई से पहले अपील का अवसर देने, अपील समिति के गठन और कार्यकाल को 60 वर्ष तक बढ़ाने की मांग भी की गयी है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. उन्होंने सरकार से अपील की है कि योजना के सुचारू संचालन और ग्रामीण गरीबों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए. इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित चौबे, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, सचिव मार्शल किस्कू, प्रारूण रश्मि राय, मृणाल कुमार, रविकांत रवि, मुंशी सोरेन, संदीप कुमार, वंदना कुमारी, ओमकुमार ठाकुर, लखन मुर्मू, मुंशी मुर्मू, इम्तियाज सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola