19 लाख 40 हजार का होल्डिंग टैक्स बकाया, कैसे होगा नगर का विकास

साहिबगंज (फाइल फोटो)
कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नगरवासियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स 31 मार्च 2026 तक आवश्यक रूप से जमा कराना होगा.
बरहरवा. राज्य में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुका है और चुने गये सभी जनप्रतिनिधियों ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है. इस कारण नगर क्षेत्र की जनता को अपने द्वारा चुने गये सरकार से नगर के विकास को लेकर कई उम्मीदें भी है. लेकिन नगर पंचायत बरहरवा का विकास कैसे संभव हो पायेगा, जब नगर के विकास को लेकर लिये जाने वाले होल्डिंग टैक्स की बड़ी राशि का भुगतान ही नगरवासियों ने नहीं किया है. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 14 वार्डों को मिलाकर नगरवासियों पर कुल 19 लाख 40 हजार 767 रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है. इसमें सबसे अधिक बकाया वार्ड 14 में 2 लाख 19 हजार 806 रुपया है, जबकि सबसे कम वार्ड 4 में 42 हजार 718 रुपये है. वहीं, नगर प्रशासन द्वारा नगरवासियों से होल्डिंग टैक्स के संग्रहण को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर वार्डवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नगरवासियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स 31 मार्च 2026 तक आवश्यक रूप से जमा कराना होगा. होल्डिंग टैक्स संग्रहण के लिए वार्ड 1, 2, 3, 13 और 14 के लिए अंकित कुमार महतो, अमर कुशवाहा, विक्रम चौधरी, हीरा शेख, मनोज कुमार, राहुल महतो, वार्ड 5, 6, 7 के लिये विजय महतो, रिंकेश कुमार, जयसूर्या वर्मा, अब्दुल शेख, वार्ड 8, 11, 12 से राजेश महतो, मुकेश कुमार, विशाल भगत, चेतन राम एवं वार्ड 9, 10 और 4 से अमित कुमार, किशन दास, छोटन साहा एवं प्रभास पासवान को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो सभी वार्डो में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर बकाया होल्डिंग टैक्स संग्रहित करेंगे. वार्ड बकाया टैक्स (रुपये में) 1 1,36,727.08 2 1,52,041.20 3 2,86,003.55 4 42,718.00 5 1,76,351.00 6 1,95,677.96 7 1,19,410.44 8 50,922.00 9 71,345.00 10 63,609.00 11 1,47,282.96 12 1,95,361.80 13 86,511.74 14 2,19,806.00 कुल 1940767.73
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




