Sahibganj: CM हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, राजनीतिक गलियारों में हलचल

Updated:
विज्ञापन
Alamgir Alam

CM हेमंत सोरेन से मुलाकात करते पूर्व मंत्री आलमगीर आलम.

Sahibganj: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. जेल से निकलने के दूसरे दिन ही आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

विकास जायसवाल
Sahibganj: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम और उनकी पत्नी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम, झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को रांची मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से हलचल पैदा हो गई है.

बुधवार को ही जमानत पर छूटे हैं आलमगीर आलम

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से इस बारे में पूछने पर उन्होंने इसे औपचारिक मुलाकात बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से सुगबुगाहट पैदा हो गई है, विदीत हो कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से कल ही जमानत मिली थी. उनके रांची आवास पर झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, झामुमो और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना था. वहीं, आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे आलमगीर आलम

मुख्यमंत्री से आलमगीर आलम की मुलाकात के बाद राजनीतिक पंडित इस तस्वीर के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. आलमगीर आलम ने कहा कि मेडिकल चेकअप करवाने के बाद वह पाकुड़ अपने क्षेत्र जाएंगे और वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

हादसे के बाद घंटों बेहोश पड़ा रहा मजदूर, समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मौत

साहिबगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर हो जीरो टॉलरेंस : डीसी

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola