अपने सेहत का ख्याल रखें महिलाएं, स्वस्थ रहना जरूरी

साहिबगंज (फाइल फोटो)
सूर्या स्पेशिलिएटी हॉस्पिटल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम
साहिबगंज
सूर्या सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार ” अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएलओ डॉ किरण माला, विशिष्ट अतिथि डॉ अबू कलीम एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर डॉ विजय कुमार, बोदी बाबू, डॉ सुमित कुमार, डॉ खुशबू प्रिया एवं सुश्री अर्चना मिंज मंचासीन रहे. सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया. डॉ अबू कलीम ने सभागार में उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार ” कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. इसी क्रम में इस अस्पताल में शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें विभिन्न छात्राओं और महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, शुगर टेस्ट, हाइपरटेंशन टेस्ट आदि किया जायेगा. जो भी किसी रोग से ग्रसित पायी जायेंगी, उनका समुचित इलाज सरकार एवं अस्पताल के सहयोग से किया जाएगा. उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जायेगा. इसके बाद डॉ किरण माला ने अपने विचार व्यक्त किए. डॉ सुमित ने अतिथियों का स्वागत किया. अंत में डॉ विजय कुमार ने कहा कि मानसिक या शारीरिक रूप से स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है. अतः सभी महिलाओं और छात्राओं को यह सलाह दी गई कि वे स्वयं को स्वस्थ रखें, ताकि अगली पीढ़ी भी स्वस्थ रह सके. एक सशक्त परिवार का निर्माण हो सके. कई सशक्त परिवार मिलकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण करते हैं और कई सशक्त समाज मिलकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं. यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा (बोदी बाबू) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र कुमार पासवान ने किया. दर्जनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




